29 Mar 2024, 10:12:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीएसआईआर कर रहा है असाधारण काम : हर्षवर्धन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 4:03PM | Updated Date: Nov 22 2019 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान और तकनीकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-सीएसआईआर असाधारण काम कर रहा है और देश का ही नहीं दुनिया में इस संस्थान ने महत्वपूर्ण संस्थान बन गया है। डॉ हर्षवर्धन ने शुक्रवार को लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि सीएसआईआर दुनिया के प्रमुख शोध संस्थानों में शामिल है। दुनिया के कई देशों में इस तरह के संस्थान हैं और उन्हें सीएसआईआर की तरह सरकार से अपनी गतिविधियों को संचालित करने के लिए निधि आवंटित की जाती है।
 
उन्होंने कहा कि सीएसआईआर विश्व के प्रमुख 50 अनुसंधान संस्थानों में शामिल है। सरकार से आर्थिक रूप से पोषित संस्थानों की संख्या पूरी दुनिया में 1391 है और सीएसआईआर इन सभी संस्थानों में दुनिया के शीर्ष 20 संस्थानों में से 17वें स्थान पर है। यह संस्थान एक नहीं सैकड़ों असाधारण काम कर रहा है और इसने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया के सरकार से वित्त पोषित अनुसंधान संस्थान, जिनमें सीएसआईआर भी शामिल है। ये सभी संस्थान अपने शोध तथा काम को एक दूसरे में बांटते है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इस संस्थान को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »