29 Mar 2024, 03:01:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पराली जला रहे किसान के खेत फायर बिग्रेड की गाड़ी लेकर पहुंचे एसडीएम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 1:09AM | Updated Date: Nov 22 2019 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मलोट। पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले के मलोट के उप मंडलीय अधिकारी (एसडीएम) गोपाल सिंह को पता चला कि भगवानपुरा गांव में एक  किसान ने अपने खेत में पराली को आग लगाई है तो वह फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर पहुंचे, आग बुझवाई और किसान के खिलाफ एफआईआर दाखिल करने के निर्देश दिये। सिंह ने मीडिया को बताया कि उप मंडल के किसानों को अपील की गई है कि वह पराली को आग न लगाएं। उन्होंने कहा कि पराली जलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं और जो कोई भी आदेशों की उल्लंघना करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं  है, परंतु आग लगाने से वातावरण प्रदूषित होता है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिले में अब तक पराली जलाने के आरोप में 181 मामले दर्ज किए गए है। इसके साथ ही सैटेलाईट के माध्यम से 3500 जगहों का पता चला था, जिनमें 2650 की पहचान हो गई है। इस दौरान खेतीबाड़ी विभाग ने 1000 चालान करके करीब 25 लाख रूपए के जुर्माने किए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »