29 Mar 2024, 19:36:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विधानसभा चुनाव का परिणाम तय करेगा झारखंड का भविष्य : रघुवर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 12:38AM | Updated Date: Nov 22 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लातेहार। झारखंड के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने आज कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव का परिणाम राज्य का भविष्य और उसके विकास की दिशा तय करेगा। दास ने यहां लातेहार जिले के मनिका एवं लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले पांच साल में झारखंड में जहां विकास की गति तेज हुई वहीं कानून का राज स्थापित हो पाया है।
 
उन्होंने कहा कि लातेहार, पलामू और गढ़वा के कई इलाकों में नक्सलियों का जबरदस्त प्रभाव रहा लेकिन राज्य में उनके नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनने के बाद इन इलाकों में विकास की किरण पहुंची। इन इलाकों में सड़कों के जाल बिछाए गए, पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया तथा प्रत्येक घर में बिजली और पानी उपलब्ध कराया गया। भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 तक देश के सभी घरों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है वहीं झारखंड सरकार इस लक्ष्य को वर्ष 2022 तक हासिल करना चाहती है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने राज्य के 33 लाख घरों को रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया है वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत पांच लाख से अधिक आवासों का निर्माण करवाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 का विधानसभा चुनाव का परिणाम झारखंड का भविष्य और उसके विकास की दिशा तय करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »