29 Mar 2024, 01:48:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान में हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 12:47AM | Updated Date: Nov 21 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झुंझुनू। राजस्थान में झुंझुनु जिले के चिड़ावा तहसील के नूनिया गोठड़ा गाँव में एक पिता ने अपनी पुत्री को हेलीकोप्टर से विदा किया। सूत्रों के अनुसार अजीतपुरा निवासी महेंद्र सिंह सौलख की पुत्री रीना की शादी कल हुई। आज सुबह पिता महेंद्र सिंह ने बेटी को हेलिकॉप्टर से विदा करने की इच्छा हुई और उन्होंने एक निजी कम्पनी से बात करके हेलीकॉप्टर बुक कराया और तय कार्यक्रम के अनुसार बेटी को जंवाई के साथ हेलीकॉप्टर से विदा किया।
 
इससे पहले हेलीकॉप्टर को देखने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नूनिया गोठड़ा के सरकारी स्कूल के सामने बने मैदान में बनाए हेलीपेड के आसपास इकट्ठे हो गए। हालांकि हेलीकॉप्टर को सुबह नौ बजे आना था, लेकिन तकनीकी और मौसम खराब होने के चलते वह करीब तीन बजे गांव के खेल मैदान में उतरा। रीना का विवाह सुलताना निवासी सन्दीप लाम्बा के साथ हुआ है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »