29 Mar 2024, 04:29:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रामनाथ कोविंद का 28 नवम्बर को वृन्दावन का दौरा प्रस्तावित, तैयारियों का जायजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 12:29AM | Updated Date: Nov 21 2019 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 28 नवम्बर को प्रस्तावित वृन्दावन कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार को मण्डलायुक्त अनिल कुमार ने अधिकारियों की बैठक कर तैयारियों की जानकारी की और स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र के अनुसार कोविद के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 नवम्बर को वृन्दावन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल में कैंसर यूनिट का उद्घाटन करेंगे। 

उसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी राष्ट्रपति के साथ मथुरा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक के बाद मण्डलायुक्त कुमार, पुलिस महानिरीक्षक ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सभी स्थालों का निरीक्षण किया। इसके अलावा अधिकारियों ने राम कृष्ण मिशन हॉस्पीटल में जाकर नवनिर्मित कैंसर यूनिट का भी निरीक्षण किया, जहां  राष्ट्रपति द्वारा उदघाटन  करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »