25 Apr 2024, 03:25:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जेएनयू में जारी प्रदर्शन प्रशासनिक मामला है- महाजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 12:02AM | Updated Date: Nov 21 2019 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) दिल्ली में शुल्क वृद्धि पर जारी विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन पर आज कहा कि यह प्रशासनिक मामला है। महाजन ने आज अपने गृह नगर इंदौर में संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर कहा कि जेएनयू में शुल्क वृद्धि पर वहां के प्रशासन और विद्यार्थियों को मिलकर बात करनी चाहिए। 77 वर्षीय महाजन ने बढ़ती महंगाई पर चिंता जाहिर करते हुये आगे कहा कि माना कि शिक्षण शुल्क वृद्धि विश्विद्यालय का विषय है लेकिन बढ़ती महंगाई के चलते सभी शुल्क वृद्धि से हम सभी प्रभावित होते है। इंदौर से 8 बार सांसद रही भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता महाजन ने कहा इस विषय में विद्यार्थियों और जेएनयू प्रशासन को साथ बैठकर हल निकालना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »