29 Mar 2024, 17:54:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कचरे की ढेर में मिली नवजात बच्ची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 9:24PM | Updated Date: Nov 20 2019 9:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में आज सड़क किनारे कचरे के ढेर में एक नवजात बच्ची मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर में डाट की पुल रेलवे कालोनी रोड नंबर पांच पर सड़क किनारे कचरे के ढेर के समीप एक नवजात बच्ची मिली। बच्ची को एक अस्पताल के नवजात शिशु गहन कक्ष में भर्ती कराया गया है। इस बात की खबर लगते ही मौके पर चाइल्ड लाइन की टीम भी पहुंच गई।
 
कोई अज्ञात व्यक्ति नवजात बालिका को कचरे के ढेर के पास छोड़कर भाग गया। उल्लेखनीय है कि 25 दिन पहले प्रताप नगर बायपास पर भी अज्ञात व्यक्ति एक नवजात बालिका को लावारिस छोड़कर चला गया था। उसे नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। तबीयत खराब होने पर बाद में उसे इंदौर रेफर किया गया जहां 4 दिन पहले उसकी मौत हो गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »