26 Apr 2024, 01:45:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कृषि विभाग की सघन जाँच में आज 350 से अधिक निरीक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 2:03AM | Updated Date: Nov 20 2019 2:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री सचिन यादव के निर्देश पर अमानक बीज, उर्वरक, पौध-संरक्षण दवाओं के विक्रय, अवैध परिवहन, भण्डारण तथा अन्य अनियमितताओं पर ठोस तथा त्वरित कार्यवाही के लिये 15 से 30 नवम्बर तक विशेष सघन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज प्रदेश में 257 उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण कर 190 नमूने लिये गये तथा 20 प्रकरण में अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही की गई।
 
दस उर्वरक निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर 11 नमूने लिये गये तथा एक प्रकरण में अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही की गयी। साथ ही 99 पौध-संरक्षण दवा विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण कर 28 नमूने लिये गये। पन्द्रह प्रकरणों में अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि 15 से 19 नवम्बर तक 1120 बीज विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण कर 1129 बीज के नमूने लिये गये और 51 प्रकरणों में अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही की गयी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »