29 Mar 2024, 12:15:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसान दुधारु पशु पालकर अपनी आमदनी बढ़ायें : सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 9:06PM | Updated Date: Nov 19 2019 9:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजगढ़। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने राजगढ़ जिले के खिलचीपुर ब्लॉक में गोपाल पुरस्कार योजना के ब्लॉक स्तरीय विजेताओं को पुरस्कार वितरण के दौरान कहा कि शासन द्वारा किसानों को उन्नत नस्ल के पशु मुख्यत: गाय, भैंस पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसमें विकासखण्ड स्तर पर प्रथम पुरस्कार 10 हजार, द्वितीय 7 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपये दिये जाते हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सिंह ने कहा कि खेती के अतिरिक्त आमदनी के लिये जरूरी है कि किसान अच्छी नस्ल के दुधारु गाय, भैंस पालें। 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गाय और भैंसों के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा दिया जा रहा है, उसी प्रकार अश्व संरक्षण एवं संवर्धन को भी बढ़ावा दिया जाये। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राजस्थान के पाटन में प्रसिद्ध मेला लगता है, जहाँ जीरापुर, खिलचीपुर के किसान अच्छी नस्ल के घोड़े पालकर उन्हें मेले में बेचकर अच्छी आमदनी कर सकते हैं। सिंह ने गोपाल पुरस्कार योजना में शासन की ओर से दिये जाने वाले पुरस्कारों के अलावा विजेता किसानों को प्रोत्साहित करने के उदद्देश्य से पृथक से प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 हजार, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में एक हजार रूपये प्रदाय किये।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »