25 Apr 2024, 14:45:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कार से 400 पाउच देशी शराब जब्त, सरगना समेत दो गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 8:00PM | Updated Date: Nov 19 2019 8:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बांका। बिहार में बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र में एक कार से पुलिस ने आज भारी मात्रा में देशी शराब जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बौंसी थाना अन्तर्गत सुखनीया पुल के निकट एक संदिग्ध कार को रोक कर तलाशी ली। इस दौरान कार से करीब 400 पाउच देशी शराब जब्त की गयी। इस सिलिसले में कार चालक मिथुन कुमार और मुख्य सरगना दिगंबर यादव गिरफ्तार कर लिया गया। सू्त्रों ने बताया कि मुख्य सरगना दिगम्बर यादव मार्च माह में भी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। तस्कर दिगम्बर और चालक दोनों बाराहाट इलाके के ही रहने वाले है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »