20 Apr 2024, 03:54:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पोखर से युवक का शव बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 12:00AM | Updated Date: Nov 18 2019 12:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में नवगछिया थाना क्षेत्र के रंगरा गांव में आज शाम पोखर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मृतक की पहचान बूटन मंडल (35) के रूप में हुई है और वह उसी गांव का रहनेवाला था। कल रात कुछ लोग बूटन मंडल के घर पर आये और अपने साथ उसे ले गए।
 
बाद में उसका शव आज पोखर मे तैरता देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखर से बाहर निकलवाया पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं, इस सिलसिले में मृतक के परिजनों के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरु कर दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »