20 Apr 2024, 06:31:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तीन नगर निकायों के 525 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 9:29PM | Updated Date: Nov 17 2019 9:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झुंझुनू। राजस्थान में झुंझुनू जिले की तीन नगर निकायों के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गये। जिला निर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने बताया कि तीन नगर निकायों के 120 वार्डो कें 525 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो चुका है, जिसका फैसला 19 नवम्बर को मतगणना के बाद होगा। जैन ने बताया कि शनिवार को झुंझुनू नगर परिषद के 60 वार्डो में 76.93 प्रतिशत, बिसाऊ के 25 वार्डो में 75.99 प्रतिशत तथा पिलानी के 35 वार्डो में 76.59 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
इससे पहले तीनों नगर निकायों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के दर्जनभर वार्डो में विशेष योग्यजनों एवं बुजुर्ग महिला-पुरूषों ने अपनी पीड़ा और रोग को नजरअंदाज करते हुये लोकतंत्र के इस हवन में अपनी आहूति दी। मतदान के समय कई मतदान केन्द्रों पर जहां महिला एवं पुरूषों की लम्बी-लम्बी लाईन देखने को मिली वहीं कई मतदान केन्द्रों पर औसतन भीड़ देखने को मिली। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »