29 Mar 2024, 20:46:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज्य को नशा मुक्त और अपराधमुक्त बनाएंगे: विज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 5:04PM | Updated Date: Nov 15 2019 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत कर इसे नशा मुक्त और अपराधमुक्त बनाया जाएगा। विज ने आज अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अपने इरादे साफ करते हुये यह बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि को और अधिक बेहतर किया जाएगा तथा इसे चुस्त-दुरूस्त करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस विभाग को सकारात्मक छवि बनानी होगी ताकि लोगों को लगे कि किसी भी प्रकार ज्यादती होने पर पुलिस उनके साथ खड़ी होगी। गृहमंत्री ने कहा कि उनका पहला कार्य लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना होगा।
 
इसके लिए वह पुलिस प्रशासन की सभी जरूरतों को पूरा करेंगे तथा कमियों को दूर करेंगे। प्रदेश में लोगों को इंसाफ दिलाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए पुलिस की कार्यप्रणाली को पूर्णत: भेदभाव एवं विवादमुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को चाहिए कि वे पूरी तरह से सजग रहें। विज ने कहा कि वह शीघ्र ही अपने सभी विभागों की बैठक लेंगे ताकि सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि ‘काम किया है, काम करेंगे’ उनका नारा है जिस पर उनके सभी विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों को खरा उतरना होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »