20 Apr 2024, 02:43:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरदार पटेल की अगली जयंती से पहले स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचेगी रेल लाइन - रेल राज्य मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 12:07AM | Updated Date: Nov 15 2019 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजपीपला। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगडी ने आज कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की अगली जन्म जयंती से पहले दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के तौर पर स्थापित उनकी 182 मीटर ऊंची मूर्ति स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के स्थल के निकटवर्ती गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया को रेल लाइन से जोड़ दिया जायेगा। अंगडी ने आज स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का अवलोकन भी किया।
 
उन्होंने केवडिया में बनने वाले स्टेशन तथा चाणोद से केवड़यिा को जोड़ने वाली पटरी के काम की समीक्षा के अलावा संबंधित भूमि अधिग्रहण तथा गेज परिवर्तन के काम आदि के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस मौके पर डभोई के विधायक शैलेश मेहता, पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ए के गुप्ता, ईडीजीपी धनंजय सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने बाद में पत्रकारों से कहा कि सरकार और रेलवे का पूरा प्रयास है कि 31 अक्टूबर 2020 को सरदार पटेल की अगली जयंती से पहले तक केवड़यिा को रेलवे लाइन से जोड़ दिया जाये।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »