28 Mar 2024, 16:34:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शरद पवार ने वर्षा प्रभावित कृषि क्षेत्र का किया दौरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 8:05PM | Updated Date: Nov 14 2019 8:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को नागपुर जिले में बेमौसम बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसलों का जायजा लिया। पवार यहां दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान पवार ने कटोल तहसील में किसानों से मुलाकात की ताकि क्षेत्र में अप्रत्याशित रूप से भारी वर्षा के कारण फसलों और खेतों को हुए नुकसान की समीक्षा की जा सके।
 
बारिश के कारण कपास और सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ और किसानों की अच्छे लाभ की उम्मीद पर भी पानी फिर गया। पन्द्रह नवंबर को अनुभवी राजनेता पवार यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और बाद में मुंबई होते हुए पुणे के लिए रवाना होने से पहले पहले एक सेमिनार में भाग लेंगे। पवार की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब महाराष्ट्र में राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुयी है और बेमौसम बारिश से फसल खराब होने जैसे मुख्य मुद्दों को दरकिनार कर दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »