20 Apr 2024, 07:14:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एलईडी तकनीक का दायरा बढ़ाने की जरुरत: मेघवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 8:01PM | Updated Date: Nov 14 2019 8:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय भारी उद्योग और लोक उद्यम राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ऊर्जा की बचत और देश भर में  प्रकाश व्­यवस्­था में सुधार लाने के लिए एलईडी टेक्­नोलॉजी का दायरा  बढ़ाने का सुझाव दिया तथा कहा कि चौथी औद्योगिक  क्रांति के तीन स्तम्भों आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स, रोबोटिक्स और 3-डी  प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी पर ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने की आवश्­यकता  है। मेघवाल ने गुरुग्राम में मानेसर स्थित इंटरनेशनल सेन्टर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) में आज प्रकाश व्यवस्था पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी (आईएसओएल) का उद्घाटन करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा में एलईडी तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
 
इसके दायरे में वृद्धि की जानी चाहिए और इसका इस्तेमाल संपूर्ण प्रकाश व्यवस्था के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम में चौथी औद्योगिक क्रांति के तीन स्तम्भों आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स, रोबोटिक्स और 3-डी प्रिंटिंग तकनीक पर खास इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आईसीएटी के निदेशक दिनेश त्यागी ने मोटर वाहनों में प्रकाश व्यवस्था के लिए परीक्षण और अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में नए प्रौद्योगिकी विकास की जानकारी दी। उन्होंने प्रकाश टेक्नोलॉजी के भविष्य की भी चर्चा की और बताया कि परिवर्तनकाल के दौरान किस प्रकार आईसीएटी मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) और प्रकाश व्यवस्था करने वाले आपूर्तिकर्ताओं की सहायता करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »