28 Mar 2024, 19:06:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बस्तर की रमणीय गुफाओं के द्वार पर्यटकों के लिए खुले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 3:08PM | Updated Date: Nov 12 2019 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कांगेरघाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध कोटमसर, कैलाश व दण्डक गुफा के द्वार कल से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इसके बाद से गुफा में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, क्योंकि बरसात के मौसम पश्चात पर्यटकों को कोटमसर गुफा खुलने का हर वर्ष इंतजार रहता है। पर्यटक अब 15 मई 2020 तक गुफा को देख सकेंगे। संभाग मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित कांगेरघाटी राष्ट्रीय उद्यान में कोटमसर, कैलाश व दण्डक गुफा मौजूद है। इसके अलावा तीरथगढ़ जलप्रपात व कांगेरधारा भी मौजूद है। बरसात के मौसम में गुफाओं में पानी भरने तथा जहरीले जीव-जन्तु के खतरे को देखते हुए 15 जून को बंद कर दिया जाता है। इसके बाद साढ़े 4 माह बाद साफ-सफाई कर फिर से पर्यटकों के लिए गुफाओं का द्वार को खोल दिया जाता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »