19 Apr 2024, 23:53:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंडेश्वरी, करकटगढ़ और दुर्गावती इको पर्यटक स्थल के रूप में होंगे विकसित : सुशील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 2:09AM | Updated Date: Oct 24 2019 2:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि कैमूर जिले के मुंडेश्वरी धाम एवं करकटगढ़ तथा रोहतास जिले के दुर्गावती जलाशय को इको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मोदी ने कैमूर के मुंडेश्वरी धाम एवं करकटगढ़ तथा रोहतास के दुर्गावती जलाशय के स्थल निरीक्षण के बाद कहा कि इन तीनों स्थ्लों को इको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने स्थल निरीक्षण एवं इको टूरिज्म की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंडेश्वरी धाम में मंदिर के नीचे पांच हेक्टेयर में इको टूरिज्म पार्क विकसित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वहां तीन झरने और नौका बिहार के लिए तालाब, पार्किंग स्थल एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के पार्क बनाए जायेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »