29 Mar 2024, 13:57:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होंगी सोनिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 1:09AM | Updated Date: Oct 24 2019 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आगामी एक नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के उदघाटन समारोह में शामिल होंगी। सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को दिल्ली प्रवास के दौरान गांधी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। तीन दिवसीय राज्योत्सव का मुख्य समारोह रायपुर के साइंस कालेज मैदान पर एक से तीन नवंबर चलेगा। इसके अलावा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी राज्योत्सव का आयोजन होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »