18 Apr 2024, 22:08:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 1:06AM | Updated Date: Oct 24 2019 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार की जन विरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ पांच नवंबर से 10 दिवसीय राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और देश की जनता की हताशा तथा निराशा को सरकार तक पहुंचा जाएगा। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बुधवार को बताया कि यह प्रदर्शन पांच से 15 नवंबर तक जिला स्तर तथा राज्यों की राजधानियों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक व्यापक विरोध प्रदर्शन के साथ होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जन विरोधी आर्थिक नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी 45 साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुकी है और देश अभूतपूर्व मंदी के दौर से गुजर रहा है। बैंकिंग व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है तथा देश के किसानों और आम लोगों में हताशा और निराशा है। वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में सितम्बर में यहां हुई कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों तथा विरोधी दलों के नेताओं की बैठक में पहले 15 से 25 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम करने का फैसला लिया गया था लेकिन महाराष्ट्र तथा हरियाणा के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस कार्यकम में संशोधन किया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »