28 Mar 2024, 18:58:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दंतेवाड़ा में अठाइस नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 2:07AM | Updated Date: Oct 21 2019 2:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज दो दर्जन से अधिक नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरकार द्वारा चलाई जा रही आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर पुलिस के समक्ष चार इनामी नक्सली समेत 28 नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया है। ये नक्सली मडगांव और मड्डा इलाके में 3 दिन पूर्व एक नक्सली के समर्पण किये जाने से प्रभावित होकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की इच्छा जाहिर की।
 
इसके बाद आज कटेकल्याण इलाके के चिंगपाल कैम्प में इन नक्सलियों ने एक साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सली इलाके में विभिन्न घटनाओं में शामिल होकर शासन प्रशासन सहित सरकारी मशीनरी को नुकसान पहुंचाने का काम किया करते थे और पुलिस की डायरी में इन नक्सलियों के खिलाफ कई मामले दर्ज थे। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि लगातार शासन की विभिन्न योजनाओं से प्रभावित होकर नक्सली अपने संगठन को छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं यह सबसे बड़ी कामयाबी है।
 
हमारा प्रयास लगातार अंदरूनी इलाकों में संगठन के लिए काम करने वाले नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ना है। हम लगभग इस अभियान में पूरी तरह सफलता की ओर हैं। पुलिस के समक्ष समर्पण करने वाले नक्सलियों को एसपी डॉ पल्लव ने 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »