19 Mar 2024, 15:57:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रौद्योगिकी जोड़ती है तोड़ती नहीं : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 1:15AM | Updated Date: Oct 21 2019 1:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि प्रौद्योगिकी आकांक्षा और उपलब्धि के बीच सेतु का काम करती है और यह जोड़ने का काम करती है तोड़ने का नहीं। मोदी ने टाटा संस बोर्ड के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन और टाटा समूह की अर्थशास्त्री रूपा पुरूषोथानम की पुस्तक ‘ब्रिजटल नेशन’ के विमोचन के मौके पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी और प्रतिभा खतरा नहीं बल्कि आपकी ताकत और मजबूती बढाने का काम करती है। इसे खतरे के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि यह आकांक्षा और उपलब्धि के बीच सेतु की तरह है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी एक सेतु है और विभाजन का काम नहीं करती। 

विशेष तौर पर भारत के संदर्भ में प्रौद्योगिकी को विशाल आबादी से होने वाले फायदे के संदर्भ में चुनौती के रूप में पेश करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि पुस्तक ने सरकार के उस विजन को और मजबूत किया है, जिसके मुताबिक प्रौद्योगिकी जोड़ने का काम करती है, तोड़ने का नहीं। उन्होंने कहा कि यह किताब ऐसे समय में आई है, जब प्रौद्योगिकी को लेकर आशंका फैलाने की बहुत बड़ी कोशिश हो रही है। डर का एक माहौल खड़ा करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आकांक्षी भारत को तो प्रेरित करेगी ही समाज के कुछ पेशेवर निराशावादियों को भी नये दृष्टिकोण के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि यही सकारात्मकता, आशावाद, अपनी प्रतिभा और संसाधन पर  यही विश्वास नए भारत की सोच है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »