भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम में कल से आए बदलाव के चलते आज भी प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बादल छाये रहे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। मौसम विज्ञान भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने ‘‘यूनीवार्ता’’ को बताया कि आज प्रदेश के मंडला में 32 मिमी, मलाजखंड में 24, सिवनी में 22, उमरिया में 6, जबलपुर में 2Þ 4 तथा सतना में एक मिमि वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान राजधानी भोपाल में दोपहर के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरु हुई जो देर शाम तक रुक रुक कर जारी रही।
भोपाल में शाम तक 0Þ 8 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इससे भोपाल के अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट आ गई, लेकिन बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़ गया। भोपाल का अधिकतम तापमान आज 25Þ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 6Þ 8 डिग्री कम है जबकि न्यूनतम 21Þ 6 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 3Þ 5 डिग्री ज्यादा है। साहा के अनुसार अगले चौबीस घंटों में भी प्रदेश का मौसम हल्की वर्षा के साथ लगभग ऐसा ही रह सकता है लेकिन मंगलवार को मौसम के साफ होने की उम्मीद है। तब न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ हल्की ठंड का अहसास भी शुरु हो सकता है।