28 Mar 2024, 17:22:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रक चालक ने बचाई नहर में डूबते दो बच्चों की जान, तीसरे की तलाश जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 8:42PM | Updated Date: Oct 20 2019 8:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिवान। हरियाणा के भिवानी जिले में आज सुबह एक कैंटर चालक ने नहर में डूबते दो बच्चों की जान बचाई जबकि तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि शिक्षा बोर्ड के पास जूई फीडर में सुबह-सुबह तीन बच्चे नहा रहे थे। ये बच्चे रस्सी बांध कर नहा रहे थे। संभवत: रस्सी छूटने अथवा टूटने से तीनों बच्चे नहर में डूबने लगे।  वहां से गुजर रहे दूध के एक कैंटर के चालक ने बच्चों को डूबते देख लिया। उसने नहर में छलांग लगा दी और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गोताखोरों की मदद से तीसरे बच्चे की तलाश जारी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »