29 Mar 2024, 20:59:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बैंक में आग लगने से कागजात और लाखों की नकदी जलकर खाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 3:50PM | Updated Date: Oct 18 2019 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पालनपुर। गुजरात में बनासकांठा जिले के थराद शहर में आज सरकारी क्षेत्र के देना बैंक की स्थानीय शाखा में आग लग जाने से कागजात, नकदी और फर्नीचर आदि जल गये। पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बैंक के इलेक्ट्रिक रूम में शार्ट सर्किट से लगी आग पर हालांकि नगरपालिका के अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने काबू पा लिया पर इससे कुछ नुकसान हो गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञ भी इस मामले की जांच कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »