29 Mar 2024, 12:06:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तिरंगे झंडे के आयात पर प्रतिबंध लगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 12:51AM | Updated Date: Oct 18 2019 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने राष्ट्रीय झंडे ‘तिरंगे’ के आयात प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय की एक अधिसूचना के अनुसार विदेशों से उन राष्ट्रीय झंडों के आयात की अनुमति नहीं होगी जो निर्धारित मानकों के अनुरुप नहीं होंगे। इसके बाद केवल निर्धारित मानकों के अनुरुप राष्ट्रीय झंडे को आयात की अनुमति होगी। मानकों के अनुसार राष्ट्रीय झंडा हाथ से बना और कपड़ें या ऊन या कपास या सिल्क का होना चाहिए। इस बीच खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय सक्सेना ने सरकार के इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा है कि इससे करोड़ों शिल्पकारों को लाभ होगा।

निर्धारक मानकों के अनुरुप राष्ट्रीय झंडे का निर्माण केवल खादी आयोग करता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से राष्ट्रीय झंडे की बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस मामले को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के समक्ष उठाया गया था और कहा गया था कि प्लास्टिक का बना राष्ट्रीय झंडा निर्धारित मानकों का उल्लंघन है। आयोग ने प्लास्टिक के झंडों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। प्लास्टिक के झंडे मुख्य रुप से चीन से आयात किये जाते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »