29 Mar 2024, 13:54:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस सरकार को अस्थिर बताकर भ्रम फैला रही भाजपा: दिग्विजय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 1:41AM | Updated Date: Oct 17 2019 1:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झाबुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है, वह स्थिर और मजबूत है, लेकिन भाजपा इसे अस्थिर बताकर लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। सिंह ने झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जिले के बोरी में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहां कि कांग्रेस की सरकार गरीबों की सरकार है। कांग्रेस हमेशा आदिवासियों के हितो को ध्यान में रखती है। उन्होंने कहां कि भाजपा के नेता सिर्फ अफवाहे फैला कर लोगों को भ्रमित कर रहे है। यहां कांग्रेस सरकार स्थिर और मजबूत है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वंय और कांतिलाल भूरिया रिटायरमेंट की दहलीज पर हैं। कांतिलाल भूरिया का यह अंतिम चुनाव है, इसलिए उन्हें ये चुनाव जितवाएं। उन्होंने कहां कि प्रदेश सरकार चरणबद्ध तरीके से किसानों का कर्जा माफ कर रही है। इस अवसर पर कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया और उर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह भी उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »