29 Mar 2024, 05:43:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जापान के सम्राट के राज्याभिषेक में शामिल होंगे कोविंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 12:26AM | Updated Date: Oct 17 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 17 से 23 अक्टूबर तक फिलीपीन्स एवं जापान की यात्रा पर जाएंगे तथा जापान के सम्राट नारूहितो के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे। इस मौके पर वह बुलेट ट्रेन में सवार होकर एक औद्योगिक नगर काकेनावा भी जाएंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) विजय सिंह ठाकुर ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कोविंद फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रोड्रिगो रोआ दुतेर्ते के निमंत्रण पर 17 से 21 अक्टूबर तक फिलीपीन्स की यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है। ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रपति श्री दुतेर्ते के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच आतंकवाद को लेकर सहयोग तथा द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाने के बारे में भी चर्चा होगी।
 
वह एक व्यापारिक एवं  सामुदायिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। दोनों देशों के बीच निवेश एवं व्यापार में वृद्धि को लेकर भी चर्चा होगी। मनीला में भारतीय समुदाय के करीब 15 हजार लोग रहते हैं। कोविंद प्रवासी भारतीयों के अलावा भारत में उपचार कराने वाले फिलीपीन के नागरिकों से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कोविंद 21 अक्टूबर को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचेंगे। वह भारत एवं जापान के बीच सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित करने  के लिए एक बौद्ध मंदिर में दर्शन करने जाएंगे और बोधगया के पवित्र  बोधिवृक्ष का पौधा रोपेंगे।  वह 22 तारीख को अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ ही जापान के सम्राट के रूप में श्री नारुहितो के राज्याभिषेक से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और सम्राट द्वारा आयोजित राज भोज में शामिल होंगे।
 
अगले दिन 23 तारीख को कोविंद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे द्वारा विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में आयोजित शासकीय भोज में शामिल होंगे। वह दोपहर बाद बुलेट ट्रेन में सवार होकर टोक्यो से करीब 230 किलोमीटर दूर एक औद्योगिक नगर काकेनावा भी जाएंगे। राष्ट्रपति प्रवासी भारतीय समुदाय एवं कारोबारी घरानों के संयुक्त सहयोग से बनाये जा रहे योग एवं ध्यान केन्द्र सिएरा सोतो की आधारशिला भी रखेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »