25 Apr 2024, 06:43:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अदालत ने स्वामी चिन्मयानंद की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 12:19AM | Updated Date: Oct 17 2019 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर जिला अदालत ने विधि की छात्रा द्वारा पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न के मामले में उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी। इस मामले की बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। न्यायालय ने स्वामी चिन्मयानंद की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी हैं। अलगी पेशी 30 अक्टूबर को होगी। वह 20 सितंबर से शाहजहांपुर जिला जेल में बंद हैं। जिला अदालत से चिन्मयानंद की जमानत निरस्त हो चुकी है। गौरतरलब है कि स्वामी चिन्मयानंद पर उनके ही कॉलेज की विधि की छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। दूसरी ओर चिन्मयानंद ने छात्रा और उसके साथियों पर पांच करोड़ की रंगदारी का आरोप लगाया था। रंगादारी मामले छात्रा अपने तीन साथियों के साथ जेल में है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »