25 Apr 2024, 03:30:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोंकण, गोवा में तापमान बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 12:15AM | Updated Date: Oct 17 2019 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। कोंकण, गोवा, असम, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा जबकिर हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों तथा असम, मेघालय,कोंकण और गोवा के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अत्यधिक नीचे रहा जबकि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। चुरू में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान असम,मेघालय और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से अत्यधिक नीचे  रहा जबकि ओडिशा , पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों तथा  पश्चिम मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा।

पंजाब के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा जबकि पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में, पश्चिम राजस्थान के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा। उत्तर प्रदेश, जम्मू  कश्मीर के कुछ हिस्सों में सामान्य से ऊपर थे; रायलसीमा और तमिलनाडु और पूर्वी राजस्थान के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।बैतूल में सबसे कम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश में समाप्त हो चुका है। उत्तर पूर्वी मानसून से तमिलनाडु और समीप के आंध्र प्रदेश केरल और कर्नाटक में बारिश हुयी। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कई स्थानों पर, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर कल रात 20.30 बजे से आज सुबह 08.30 बजे तक आंधी और तूफान का प्रभाव रहा।

अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में अलग-अलग स्थानों बहुत तेज तथा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में मौसम शुष्क रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »