23 Apr 2024, 21:42:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लाठीचार्ज छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला : अखिलेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 1:49AM | Updated Date: Oct 16 2019 1:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र परिषद के गठन के विरोध और छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों के प्रदर्शन पर बल प्रयोग अमानवीय घटना हैं और यह छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। उन्होने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कभी आक्सफोर्ड जैसी प्रतिष्ठा थी। भाजपा सरकार ने उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा सरकार के हस्तक्षेप के चलते विश्वविद्यालय का प्रशासन पंगु हो गया है और युवा छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता नष्ट होती जा रही है। 

छात्रसंघ से चिढ़ के पीछे छात्रों को वैचारिक एवं क्रियात्मक स्तर पर निष्क्रिय बनाना है। छात्र परिषद को कठपुतली के तौर पर इस्तेमाल का कुत्सित इरादा अनैतिक है। यादव ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे अवनीश यादव, आदिल हमजा, अजय सिंह, अखिलेश यादव, अतेन्द्र सिंह, सुशील कुशवाहा, अजय सम्राट, अनुभव सिंह, सौरभ सिंह, आदित्य धनराज, सत्यम कुशवाहा, दीपक सिंह, अभिषेक कुमार, शिवम सिंह समेत 16 छात्र लाठीचार्ज से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है। छात्रों, नौजवानों के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »