29 Mar 2024, 19:14:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पांच लाख दीयों से जगमग होगी रामजी की जन्मस्थली अयोध्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 12:18AM | Updated Date: Oct 16 2019 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या को दीपोत्सव के अवसर पर पांच लाख दीयों से रोशन किया जायेगा। सूबे के मुख्य सचिव आर.के. तिवारी ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में इस बार दीपोत्सव ऐतिहासिक होगा, जिसमें साढ़े पाँच लाख दीपक जलाये जाने का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रखा है जो अपने आप में एक विश्व रिकार्ड होगा। पूरी अयोध्या दीपों से जगमगायेगी। यहां का प्रकाश पूरे विश्व में जायेगा। मुख्यमंत्री की इच्छा है कि उत्सव में सभी जन भागीदार बनें और दिये जलायें। उन्होने कहा कि दीपावली एक धार्मिक उत्सव है।
 
भगवान राम पूरी दुनिया के हैं और हम सभी के आराध्य भी हैं। सरकार, शासन एवं मुख्यमंत्री की नीति है कि अयोध्या विश्व में एक सबसे अच्छे तीर्थ और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो। यह श्रद्धा व दुनिया का लोकप्रिय स्थल बने यही हम सभी का प्रयास है। अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर सारी तैयारियां बहुत तेजी से चल रही हैं।
 
काम लगातार चल रहा है और दीपोत्सव के पहले-पहले पूरा हो भी जायेगा। प्रमुख सचिव ने कहा कि दीपक केवल सरकार एवं पर्यटन विभाग के माध्यम से ही नहीं जलाये जायेंगे बल्कि उसमें जन-जन की भागीदारी होगी यह हमारा लक्ष्य है कि इस बार दीपोत्सव में दो लाख दीपक केवल जनता द्वारा जलाया जाय। उन्होंने बताया कि विद्यालय, सरकारी भवन, प्राइवेट भवनों, घरों आदि सभी जगहों पर दीपक जले जिससे पूरा अयोध्या जनपद दीपमय हो जाय इस बार का यही प्रयास है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »