29 Mar 2024, 12:55:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिव्यांग की हत्या के आरोप में सगा भाई गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 11:25PM | Updated Date: Oct 15 2019 11:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के जवाजा थाना क्षेत्र में 13 अक्टूबर को एक दिव्यांग दाऊ सिंह मेहराथ की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी कंवरपाल सिंह ने आज बताया कि 13 अक्टूबर को मृतक के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसके पुत्र दाऊंिसह की हत्या करके उसे फांसी पर लटका दिया। इस पर पुलिस ने जांच के बाद दाऊ सिंह के सगे भाई वजीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
 
उन्होंने हत्या की वजह बताते हुए कहा कि दाऊ सिंह के गुजरात में एक कारखाने में कार्य करने के दौरान करंट आने से दोनों हाथ कोहनी के पास से कट गए, जिसका बीमे के दावे के लिये उसने कंपनी पर दावा किया। इसका नामित वजीर सिंह था, लेकिन एक महीने पहले आपसी मन मुटाव के चलते दाऊ सिंह ने अपने पिता करण सिंह को नामित कर दिया। इसी बात से खफा वजीर सिंह ने दाऊ सिंह की हत्या कर दी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »