29 Mar 2024, 05:11:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंचायत सचिवों ने नई पेंशन नीति में शामिल किये जाने का विरोध किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 8:52PM | Updated Date: Oct 15 2019 8:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जसवान परागपुर विधानसभा हलके में आज पंचायत सचिवों ने नई पेंशन नीति में शामिल किये जाने का विरोध किया। पंचायत सदस्यों की एक बैठक में न्यू पेंशन स्कीम ऐसोसएशिन के पदाधिकारियों ने जब बताया कि 2008 में हिमाचल प्रदेश सरकार की घोषित नई पेंशन नीति में जिला परिषद काडर के पंचायत सचिवों को शामिल किया गया था पर कांगड़ा जिले के कई विकास खंडों को इस योजना का लाभ नहीं मिला था और यह कि कर्मचारियों को  नई पेंशन नीति के अनुसार उनके वेतन का दस फीसदी हर महीने काटा जायेगा तथा 14 फीसदी राज्य सरकार उनके बैंक खातों में जमा कराएगी तो पंचायत सदस्यों ने विरोध किया।
 
उन्होंने कहा कि अधिकांश कर्मचारियों की भर्ती 2003 से पहले हुई है और उन्हें पुरानी पेंशन योजना में ही रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह नई पेंशन योजना से संतुष्ट नहीं हैं और पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाना चाहिए। परागपुर के पंचायत सचिवों के संगठन के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने बाद में यूनीवार्ता से बातचीत में आरोप लगया कि नई पेंशन योजना कर्मचारी विरोधी है और वह लोग प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग उठाएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »