28 Mar 2024, 18:32:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जेएनयू एकेडमिक काउंसिल की बैठक का बहिष्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 2:50PM | Updated Date: Oct 15 2019 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्विद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की 152 वीं बैठक में शिक्षक संघ के सचिव को भाग लेने से रोकने पर हंगामा खड़ा हो गया और इस घटना के विरोध में कार्यकारी परिषद के सदस्य और शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सच्चिदानंद सिन्हा ने बैठक का बहिष्कार किया। जवाहर लाल नेहरू शिक्षक संघ  के अध्यक्ष अतुल सूद और संिचव अविनाश द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जवाहर लाल नेहरू प्रशसन ने नियमानुसार शिक्षक संघ के अध्यक्ष को बैठक के लिए आमंत्रित किया तो अध्यक्ष ने इसके लिए अपने प्रतिनिधि को वहां भेज जो शिक्षक संघ के सचिव है।
 
सचिवको  बैठक में भाग लेने के लिए पहले अनुमति दी गई लेकिन बाद में प्रशासन ने उन्हें बैठक में भाग लेने से मना कर दिया। शिक्षक संघ का आरोप है कि प्रशासन ने उपर के दबाव के कारण यह कदम उठाया है। इस घटना के विरोध में श्री सचिदानंद सिन्हा ने बैठक का वही बहिष्कार कर दिया। गौरतलब है कि ये शिक्षक जेएनयू में आउट सोर्सिंग का विरोध कर रहे है। इसके अलावा vkWन लाइन परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। शिक्षक संघ का कहना कि दिन प्रति दिन कैम्पस में शिक्षकों और प्रशासन के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है और स्थानीय प्रशासन मनमाना कर रहा है और गैर लोकतंत्रिक तरीके से काम कर रहा है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »