29 Mar 2024, 18:42:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 2:39PM | Updated Date: Oct 15 2019 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की पुसपाल थाना पुलिस ने आज सुबह एक मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधीक्षक सलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि दो दिन पहले पुसपाल थाना से जिला रिजर्व पुलिस के जवान चित्रकोट उप चुनाव के मददेनजर गश्त पर निकले थे। लौटते में तुलसी डोंगरी की पहाडियों पर घात लगाये नक्सलियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें एक नक्सली का शव सहित हथियार बरामद किया गया है। सिन्हा ने बताया कि पुलिस दल घटना स्थल से लौटी नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »