29 Mar 2024, 04:50:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

संवैधानिक पद पर आसीन बिंदल नहीं कर सकते चुनाव प्रचार: हिमराल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 2:09AM | Updated Date: Oct 15 2019 2:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंप कर भाजपा नेताओं द्वारा लगातार चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन करने की लिखित शिकायत की है और उचित कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल की अध्यक्षता में सोमवार को तथ्यों के साथ अतिरिक्त निर्वाचन आयुक्त दलीन नेगी को ज्ञापन पत्र सौंपा और विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल और महेंद्र सिंह पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक पद पर आसीन राजीव बिंदल चुनाव प्रचार नहीं कर सकते है। प्रदेश कांग्रेस में निर्वाचन आयोग से कहा कि यदि प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव करवाने हैं तो विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल पर चुनाव के दिन तक प्रचार करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
 
कांग्रेस ने बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह पर भी आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं । मंत्री पर आईपीएच की पाइप वितरण कर लोगों को लुभाने के आरोप लगाए हैं। वहीं, कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने राज्य चुनाव आयोग के ढुलमुल रवैया पर हैरानी जताते हुए कहा है कि यदि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल और महेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार पर तुरंत रोक नही लगाई तो इसकी एक शिकायत राष्ट्रपति को भेजी जायेगी।
 
उन्होंने प्रदेश चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसा लगता है कि प्रदेश चुनाव आयोग इस समय भारी दबाव में काम करने पर मजबूर है। किमटा ने कहा है कि प्रदेश में पहली बार किसी विधानसभा अध्यक्ष को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग को नोटिस जारी करना पड़ा है। इसके विपरीत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उनका पूरा बचाव कर रहें है। मुख्यमंत्री भी चुनाव आयोग के कार्यों और उनके अधिकारों का हनन करने का प्रयास कर रहे है।     
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »