29 Mar 2024, 07:00:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर घटना के पर्यवेक्षण के लिए एसआईटी गठित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 9:24PM | Updated Date: Sep 23 2019 9:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के महानिदेशक विजय कुमार सिंह ने इंदौर के पलासिया पुलिस थाना में एक फरियादी की शिकायत पर दर्ज किए गए अपराध से संबंधित घटना की जांच एवं पर्यवेक्षण के लिए पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार एसआईटी का गठन पुलिस मुख्­यालय में पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान डी श्रीनिवास वर्मा की अध्­यक्षता में किया गया है। पुलिस महानिदेशक सिंह ने इस घटना के हर पहलू की बारीकी से जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की 17 सितंबर को एक फरियादी द्वारा इंदौर के पलासिया थानों में शिकायत दर्ज करायी गयी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »