28 Mar 2024, 19:16:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 6:47PM | Updated Date: Sep 23 2019 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुबह नक्सलियों ने एक युवक मड़कम रोहित की पुलिस मुखबिरी के संदेह में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। सूत्रों के अनुसार डब्बाकोंटा गांव में 15-20 वर्दीधारी सशस्त्र नक्सलियों ने धावा बोल दिया। नक्सलियों ने गांव के ही युवक रोहित मड़कम को उसके घर से उठा लिया और जंगल की ओर ले गए। एक घंटे बाद उसका शव मुख्य मार्ग पर पड़ा मिला। 

रोहित को लाठी डंडों से पीटने के बाद गला रेतकर हत्या की गयी है। शव के समीप ही परचे भी मिले हैं जिसमें रोहित पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है। सुकमा एसपी शलभ सिंहा ने बताया कि इस आशय की सूचना अवश्य मिली है, किंतु मृतक के परिजनों से नक्सली धमकी और भय के कारण थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवायी है। परिजनों ने आनन-फानन में मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »