24 Apr 2024, 11:44:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अनुभव मंटप निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये मंजूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 5:11PM | Updated Date: Sep 23 2019 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीदर। कर्नाटक के पशुपालन मंत्री प्रभु चव्हाण ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने बसावकल्याण में नये अनुभव मंटप  के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है और जिसमें से वह 20 करोड़ रुपये पहले ही जारी कर चुके हैं। चव्हाण ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ने विभिन्न मठ प्रमुखों और बसवा अनुयायियों की याचिका के जवाब में यह कहा है।
 
उन्होंने कहा कि हालांकि पूर्ववर्ती सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया था। उन्होंने कहा लोकगीत विशेषज्ञ जी. आर.चेन्नाबसाप्पा की अगुवाई वाली टीम ने बसवाकल्याण विकास पर पहले ही एक रिपोर्ट सौंपी है। मंत्री ने इसके अवलोकन में कहा कि अनुभव मंटप का काम शीघ्र हो सकेगा। अनुभव मंटप को उद्देश्य 12वीं शताब्दी के बुद्धिजीवियों जैसे बस्वन्ना, कामाहादेवी और अन्य लोगों के बीच संदेश समाज में फैलाना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »