29 Mar 2024, 18:23:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र में लखनऊ समेत अनेक स्थानों पर बारिश से तापमान में गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 2:06AM | Updated Date: Sep 23 2019 2:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से लखनऊ समेत अनेक हिस्सों में हो रही बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, सुल्तानपुर, इलाहाबाद, बहराइच, जौनपुर, झांसी, मेरठ, बस्ती, खीरी, हमीरपुर, उरई मिर्जापुर, समेत अन्य स्थानों पर बारिश हुई। रायबरेली के फुरसतगंज में सबसे अधिक 22.06 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि मेरठ एवं वाराणसी में 18-18 मिमी, कानपुर में करीब 15 मिमी बारिश हुई। बहराइच हमीरपुर में 14-14 मिमी बारिश हुई। लखनऊ में नौ मिमी से अधिक बारिश हुई।

बारिश के बाद लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य चार कम 29.07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामन्य से दो अधिक 26 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान बहराइच में दर्ज किया गया जो न्यूनतम सामान्य से दो कम 22.7 जबकि अधिकतम 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »