24 Apr 2024, 04:09:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बंगाल के राष्ट्रीय उद्यानों में गैंडो की आबादी में इजाफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 2:03AM | Updated Date: Sep 23 2019 2:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दो राष्ट्रीय उद्यानों गोरूमारा और जलदापरा में गैंडो की आबादी में काफी इजाफा हुआ है जो वन्य जीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। बनर्जी ने एक ट्वीट कर कहा ‘‘ आज विश्व गैंडा दिवस है और हाल ही में की गई वन्य जीव गणना से पता चलता है कि गोरूमारा और जलदापरा के राष्ट्रीय उद्यानों में इनकी आबादी में काफी इजाफा हुआ है।’’   विश्व गैंडा दिवस 22 सितंबर को मनाया जाता है और इसमें गैंडे की पांच प्रजातियों - ब्लैक, व्हाइट, ग्रेटर वन हार्न , सुमात्रा और जावा को शामिल किया जाता है। इस दिवस  को पहली बार 2010 में शुरू किया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »