28 Mar 2024, 22:18:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बस-ट्रेलर की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, 30 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 5:56PM | Updated Date: Sep 22 2019 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में आज एक निजी बस एवं ट्रेलर की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपरान्ह करीब साढ़े चार बजे अजमेर - ब्यावर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर लामाना क्षेत्र में गलत दिशा में आ रहा ट्रेलर विपरीत दिशा से आ रही निजी बस से सीधे टकरा गया।
 
इससे बस में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गये। इनमें करीब 12 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों में महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बस जयपुर से राजकोट जा रही थी जबकि ट्रेलर अजमेर की ओर आ रहा था। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »