24 Apr 2024, 02:40:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुजफ्फरनगर में एक महिला ने दो बच्चियों को तालाब में फेंककर मार दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 5:03PM | Updated Date: Sep 22 2019 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने अपनी दो दूधमुंही बच्चियों को तालाब में फेंक दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिखेडा क्षेत्र में भिक्की निवासी वसीम की पत्नी नाजमा ने 20 दिन पहले जुडवां बच्चियों को जन्म दिया था। दोनों के आफरीन और आफिया रखे गये थे। बच्चियों के जन्म से नाजमा परेशान थी। रविवार तड़के वह बच्चियों को गांव के तालाब में फेंककर घर आने पर उनके लापता होने का शोर मचाने लगी।
 
उन्होंने बताया कि शोर शराबा होने पर  परिजन तथा ग्रामीण इकट्ठा हो गये और लापता बच्चियों की खोजबीन की लेकिन कुछ पता न लगने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाजमा के पति निसार और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने नाजमा से कड़ाई से पूछताछ की तो  उसने असलीयत बताई । उसने कहा कि दो जुड़वा बच्चियों के कारण वह परेशान थी। आज सुबह अंधेरे में वह दोनों बच्चियों को तालाब में फेंककर आई थी। पुलिस ने नाजमा की निशानदेही पर दोनों बच्चियों के शव तालाब से बरामद कर लिये और महिला को हिरासत में ले लिया। पंचनामे के बाद  शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »