29 Mar 2024, 11:38:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुड्डुचेरी में हत्या के आरोप में उप निरीक्षक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 4:46PM | Updated Date: Sep 22 2019 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुड्डचेरी। पुड्डुचेरी के बाहोर पुलिस थाने के उप निरीक्षक जयागुरुनाथन को हत्या के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले साल नवंबर में थावालकुपाम  निवासी जयामूर्ति को बाहोर पुलिस ने मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने उसके साथ पुलिस थाने में मारपीट की और फिर अदालत में पेश किया जिसके बाद उसे सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया। जेल में बंद होने के दौरान जेल कर्मचारियों ने भी उस पर अत्याचार किए तथा बाद में गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसी दिन जयामूर्ति की मौत हो गयी थी।
 
पुड्डुचेरी प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दिए थे और मामले की जांच कर रही विशेष न्यायाधीश सुभा अंबुमनी ने पुलिस अधिकारी और जेल कर्मचारियों को इस घटना का दोषी पाया। इसके बाद बाहोर पुलिस थाने के उप निरीक्षक जयागुरुनाथन, हेड कांसटेबल तिरुमल, जेल अधीक्षक भास्कर और जेल के डॉक्टर वेंकट के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।
 
इस मामले के चारों आरोपियों ने मद्रास उच्च न्यायालय में अंतरिम जमानत की याचिका दायर की थी लेकिन अदालत ने 17 सितंबर को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। जमानत याचिका खारिज होने के बाद जयागुरुनाथन ने आज पीसीआर में आत्मसमर्पण कर दिया और उसे गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल में रखा गया है। जेल अधीक्षक भास्कर शुक्रवार को ही स्थानीय अदालत में समर्पण कर चुका  हैं जबकि अन्य दो आरोपी फिलहाल फरार हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »