23 Apr 2024, 19:55:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस दोनों उपचुनावों के लिए तैयार - कुलदीप राठौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 1:42AM | Updated Date: Sep 22 2019 1:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा है कि विधानसभा के दोनों उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार और एकजुट है। उन्होंने आज यहां कहा कि मंगलवार तक धर्मशाला और पच्छाद से विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए इस बार कोई भी राशि निर्धारित नहीं की गई है, जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान आवेदन के लिए 50000 की राशि निर्धारित की गई थी। राठौर ने कहा कि भाजपा और संघ इतिहास को झूठा बता कर नया इतिहास रचने का प्रयास किया जा रहा है और सोची समझी साजिश के तहत कांग्रेस से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और अन्य नेताओं पर निशाना साध रही है। पाकिस्तान के प्रति प्रेम भाजपा के नेताओं, पूर्व प्रधानमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री का रहा है, जबकि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाते हुए उसके दो टुकड़े किए, जिससे बंग्लादेश बना। उन्होंने भाजपा नेताओं को चेतावनी दी कि वे जुबान पर नियंत्रण रखें। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती को कहा कि वे खुले मंच पर आएं और स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता में दिए गए योगदान पर उनके साथ बहस कर सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »