19 Mar 2024, 10:13:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात में 15 अक्टूबर तक नए ट्रैफिक नियम के अनुसार चालान नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 1:42AM | Updated Date: Sep 19 2019 1:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात के परिवहन मंत्री आर.सी. फलदु ने बुधवार को कहा कि राज्य में 15 अक्टूबर तक नए ट्रैफिक नियम के अनुसार चालान नहीं कटेगा। फलदु ने बताया कि आज सरकार की एक कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब 15 अक्टूबर तक नये नियम के अनुसार चालान नहीं कटेगा। चालकों को पुराने नियम के अनुसार ही चालान देना होगा। पीयूसी के लिए राज्य में 900 नए केंद्र खोले जाएंगे। आज से दुपहिया वाहन खरीदने वाले को वाहन विक्रेताओं द्वारा आईएसआई मार्क वाला हेलमेट देना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने कहा कि हेलमेट खरीदने और पीयूसी को निकलवाने में लोगों को हो रही असुविधा की शिकायतों पर विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »