28 Mar 2024, 20:02:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार और तेलंगाना में रहा मानसून अति सक्रिय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 7:38PM | Updated Date: Sep 18 2019 7:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, तेलंगाना और रायलसीमा में अति सक्रिय रहा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में सक्रिय रहा।  पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में मानसून कमजोर रहा। बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार रात साढ़े आठ बजे से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक गरज के साथ बारिश हुयी। 

अगले 24 घंटे के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी तथा अंडमान  निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, कर्नाटक और केरल में तेज बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमोत्तर और दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर के पश्चिमी भागों में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार तक हवा चलने का अनुमान है। दक्षिण आंध्र प्रदेश-उत्तर तमिलनाडु के तटों पर मौसम के खराब रहने के आसार हैं इसलिए मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान  अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, बिहार, विदर्भ, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अधिकतर स्थानों पर तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक राज्य, केरल और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर बारिश हुयी। इसके साथ ही  असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर तथा  पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »