20 Apr 2024, 09:54:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी के जन्मदिन पर कदम ने लिया काशी यात्रा का संकल्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 12:31AM | Updated Date: Sep 18 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 51 हजार बुजुर्गों को काशी यात्रा कराने का संकल्प लिया। महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता एवं विधायक राम कदम ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कहा कि वे 51 हज़ार लोगों को मोक्षनगरी काशी में दर्शन कराने के लिए लेकर जायेंगे। 

कदम ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उन्होंने मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 51 हज़ार वृद्ध माता-पिता को काशी यात्रा पर ले जाने का संकल्प लिया है। उन्होंने जारी किये अपने वीडियो में प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की और साथ ही कहा कि भारतवर्ष और विश्व का कल्याण प्रधानमंत्री मोदी के हाथों ही होगा। गौरतलब है कि कदम ने इससे पहले भी लगभग पौने दो लाख लोगों को  विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शन करवाएं हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »