28 Mar 2024, 21:17:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी का कृतित्व एवं व्यक्तित्व देश और दुनिया के लोगों के लिए प्रेरणापरक: योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 12:56AM | Updated Date: Sep 17 2019 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कृतित्व एवं व्यक्तित्व देश और दुनिया के लोगों के लिए प्रेरणापरक बन गया है। योगी सोमवार को यहां  भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर मोदी के जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर रहे थे। प्रदर्शनी में मोद के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर और उनके नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक उपलब्धियों को दर्शाया गया है। मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर के अवसर पर 14  से 20 सितम्बर तक चलने वाले सेवा सप्ताह के तहत इस प्रदर्शनी का आयोजन पार्टी द्वारा किया गया है। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर यह प्रदर्शनी 20 सितम्बर तक लगी रहेगी। प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जायेगी। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मोदी को लोकप्रिय व्यक्तित्व व बहुआयामी प्रतिभा वाला बताते हुए कहा कि जीवन के विभिन्न पक्षों को जिस संवेदनशील तरीके से उन्होंने आगे बढ़ाया है। आज पूरा देश और दुनिया कौतहुल एवं आश्चर्य की नजरों से मोदी जी को एक टक निगाह से देखती हैं। उनके जीवन के अनेक पक्षों को लेकर के चाहे वो उनका बचपन, चाहे युवा, चाहे भाजपा के संगठन महामंत्री, गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में जीवन के विभिन्न पक्षों को लेकर के जिसमें सेवा भी है। राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव भी है, संवेदनशीलता भी है, तो वही अपने मूल्यों और आदर्शा के प्रति पूरी प्रतिबद्धता भी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि मोदी के जीवन के इन विभिन्न पक्षों को लेकर के जो प्रदर्शनी आज यहां पर लगाई गयी है वह विभिन्न पक्षों और वर्ग के लोगों के लिए अत्यन्त प्रेरणादायी और अनुकरणीय भी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »